ye chaman hamaaraa apanaa hai
- Movie: Ab Dilli Door Nahin
- Singer(s): Geeta Dutt, Chorus, Asha Bhonsle
- Music Director: Duttaram
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Motilal, Romi, Sulochana
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ: ये चमन हमारा अपना है
इस देश पे अपना राज है
को: इस देश पे अपना राज है
आ: मत कहो के सर पे टोपी है
कहो सर पे हमारे ताज है
को: कहो सर पे हमारे ताज है
आ: ये चमन हमारा अपना है ...
गी: आती थी एक दिवाली
आ: आ आ आ
को: आती थी एक दिवाली
गी: बरसों में कभी खुशहाली
आ: अब तो हर एक वार एक त्यौहार है
ये उभरता सँवारता समाज है
आ: ये चमन हमारा ...
आ: आ आ आ आ
गी: ये जान से प्यारी धरती
आ: आ आ आ
को: ये जान से प्यारी धरती
गी: दुनिया की दुलारी धरती
आ: ओ ये अमन का दिया आँधियों में जला
सारी दुनिया को इस पे नाज़ है
आ: ये चमन हमारा अपना है...
आ: हो देख लो कहीं ग़म न रहे कहीं ग़म न रहे
को: कहीं ग़म न रहे कहीं ग़म न रहे
आ: ओ रोशनी कहीं कम न रहे कहीं ग़म न रहे
को: कहीं ग़म न रहे कहीं ग़म न रहे
आ: सारे संसार की आँख हम पे लगी
अपने हाथों में अपनी लाज है
को: ये चमन हमारा अपना है
इस देश पे अपना राज है
Comments/Credits:
% Transliterator: Prithviraj Dasgupta