yahii aarazuu thii dil kii ki qariib yaar hotaa
- Movie: Madam Fashion
- Singer(s): Jugal Kishor
- Music Director: Jaddan Bai
- Lyricist: Jaddan Bai
- Actors/Actresses: Jaddan Bai, Ansari, A Husain, Baby Rani ( Nargis)
- Year/Decade: 1936, 1930s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
यही आरज़ू थी दिल की कि क़रीब यार होता
और हज़ार जाँ से क़ुरबाँ मैं हज़ार बार होता
न सही अगर नहीं था बुत-ए-बेवफ़ा पे क़ाबू
यही बस था मेरे बस में दिल-ए-बेक़रार होता
जो पिलाना था पिलाता कोई ऐसी मय ऐ साक़ी
जिसे पी के ताब महशर न मैं होशियार होता
हर एक आफ़तों का करता मैं ख़ुशी से ख़ैर-मक़दम
मैं अलम को भूल जाता जो तू ग़मगुसार होता
तुझे लुत्फ़-ए-दीद मिलता मुझे लुत्फ़-ए-मर्ग क़ातिल
मैं हमेशा मरता रहता कोई ऐसा वार करता
Comments/Credits:
% Credits: This lyrics were printed in Listeners' Bulletin Vol #21 under Geetanjali #11 % sent by Ateeq Ahmed Siddiqi, Hyderabad