yaa rab Gam\-e\-hijraa.N me.n itanaa to kiyaa hotaa - - Ghulam Ali
- Movie: non-Film
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
या रब ग़म-ए-हिज्राँ में इतना तो किया होता
जो हाथ जिगर पर है वो दस्त-ए-दुआ होता
इक इश्क़ का ग़म आफ़त और उस पे जे दिल आफ़त
या ग़म ना दिया होता या दिल न दिया होता
नाकाम-ए-तमन्ना-दिल इस सोच में रहता है
यूँ होता तो क्या होता यूँ न होता तो क्या होता
उम्मीद तो बंध जाती तस्कीन तो हो जाती
वादा न वफ़ा करते वादा तो किया होता
ग़ैरों से कहा तुम्नए ग़ैरों से सुना तुमने
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता