Browse songs by

tohe saa.Nvariyaa naahii khabariyaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


तोहे साँवरिया नाही खबरिया
तुमरे कारन अपने देस में बलम
हम हो गए परदेसी परदेसी हम हो गए परदेसी

ना जाने कौन सा अपना अँगना कौन सी अटरिया
अपने ही गाँव की गलियों में भूले फिरते हैं हम डगरिया
आओ घर अपने हमें छोड़ आओ -२
के हम हो गए परदेसी ...

ये दुनिया लाज सपना चैन निंदिया प्यार जवानी
अपना क्या रह गया तुम्हरे नाम कर दी जब जिन्दगानी
हाय सब अपने हमें बहुत याद आए -२
के हम हो गए परदेसी ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image