sun saajanaa dukhii man kii pukaar
- Movie: Lakhon Mein Ek (Pakistani-Film)
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Nisar Bazmi
- Lyricist: Fayyaz Hashmi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हो
सुन साजना
दुखी मन की पुकार
हुआ बैरी संसार
हाय बैन करे मेरा प्यार प्यार
हो
सुन साजना
दुख देने वाले ये समझें याद तेरी मिट जायेगी -२
कच्ची नहीं है डोर लगन की जो ऐसे कट जायेगी
करें जतन हज़ार
मन मानेगा न हार
हाय बैन करे मेरा प्यार प्यार
हो
सुन साजना
ढूँढ रही हूँ उन ख़ुशियों को पल भर में जो बीत गईं
हार गये हम दोनों साजन जग की रस्में जीत गईं
बसे तुम उस पार और मैं इस पार
हाय बैन करे मेरा प्यार प्यार
हो
सुन साजना
दुखी मन की पुकार
हुआ बैरी संसार
हाय बैन करे मेरा प्यार प्यार
हो
सुन साजना
Comments/Credits:
% Credits: Pulkit Sharma