shaharo.n shaharo.n aaj hai.n tanhaa
- Movie: Rare Gems (Non-Film)
- Singer(s):
- Music Director:
- Lyricist: Krishan Adeeb
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1960s, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
शहरों शहरों आज है तन्हा, दिल पर गहरा दाग़ लिये
गलियों गलियों हो गये रुसवा, दिल पर गहरा दाग़ लिये
आज गुलिस्ताँ में फ़ैली है खुशबोओ तेरी यादों की
मौसम-ए-गुल है हम हैं तन्हा, दिल पर गहरा दाग़ लिये
रोते-धोते जी को जलाते, मंज़िल-ए-शब तक आ पहुँचे
चेहरे पर है गदर्-ए-तमन्ना, दिल पर गहरा दाग़ लिये
ढूँढने उनको शहर-ए-बुताँ में आज गये थे हम भी 'अदीब'
आँख में लेकर ग़म का दरिया, दिल पर गहरा दाग़ लिये
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar % Comments: From Jagjit-Chitra Rare Gems collection