Browse songs by

sapano.n me.n mujhako pyaar milaa - - Jagmohan

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


सपनों में -२
सपनों में मुझको प्यार मिला
इन्कार मिला एकरार मिला
सपनों में मुझको प्यार मिला

सुनसान रात में चुप थे
चुप थे तारे
मन भी था ख़ामोश
एक बार बस नैन खुले थे
बस इतना है होश
गोली बाँहों का हार मिला -२
सपनों में मुझको प्यार मिला

हँसता हुआ दीप सोया था
चंदा था बादल में
हवा नींद भर कर लायी थी
झोंकों के आँचल में
फिर दिल से दिल का तार मिला -२
सपनों में मुझको प्यार मिला

क्या देखा और क्या पाया
पाया मैंने
ये दुनिया क्या जाने
घायल को घायल जाने
दीवाने को दीवाने
हर पल में एक संसार मिला -२
सपनों में मुझको प्यार मिला

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image