raahii naye\-naye rastaa nayaa\-nayaa
- Movie: Anand Ashram
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Shyamal Mitra
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Sharmila Tagore, Uttam Kumar
- Year/Decade: 1977, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
राही नये-नये रस्ता नया-नया
तुम ना बदलीं मैं ना बदला सब-कुछ बदल गया
राही नये-नये ...
याद सुहानी बचपन की पत्थर पे खिंची रेखा
पहला-पहला प्यार दिलों से मिटते नहीं देखा
तूफ़ान समय के बुझा न सके दीप जला तो जला
तुम ना बदलीं ...
वक़्त के साथ बदल जाए उसे प्यार नहीं कहते
जो हर मोड़ पे मुड़ जाए उसे यार नहीं कहते
यार वही जो साथी बन कर दुख में साथ चला -२
तुम ना बदलीं ...