pitu maatu sahaayaka svaami sakhaa
- Movie: Ram Kare So Hoye (Non-Film)
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Naresh Bhattacharya
- Lyricist: Traditional
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1960s, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पितु मातु सहायक स्वामी सखा
तुम ही एक नाथ हमारे हो
जिन के कछु उर आधार नहीं
उन के तुम ही रखवारे हो
पितु मातु सहायक स्वामी सखा ...
सब भाँति सदा सुख दयक हो
दुःख दुर्दम नाशन हारे हो
प्रतिपाल करो सगरे जग को
अतिशय करुणा गुण धारे हो
पितु मातु सहायक स्वामी सखा ...
उपकारणको कछु अंत नही
छिनही छिन जो विस्तारे हो
भूली है हमही तुमको तुम तो
हमरी सुधि नाहिं बिसारे हो .
महाराज महा महिमा तुम्हरी
समुचे विरले बुधिवारे हो
शुभ शाँति निकेतन प्रेम निकेत
मन मंदिर के उजियारे हो
इस जीवन के तुम जीवन हो
इन प्राणन के तुम प्यारे हो
तुम तो प्रभु पाये प्रतप हरि
कहिये के अब और सहारे हो
पितु मातु सहायक स्वामी सखा ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Prithviraj Dasgupta % Date: Jan 6, 2002 % Comments: Available on HMV CS "Ram karen so hoye" - Mukesh Bhajans