nanhii sii jaan ... zi.ndagii me.n pyaar kiyaa jaaye
- Movie: Nadiya Ke Paar
- Singer(s): Mohammad Rafi, Shamshad Begum
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Moti
- Actors/Actresses: Dilip Kumar, Kamini Kaushal
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

श: नन्ही सी जान में है जवानी का सितम क्यूँ
रग रग में नशा और नशे में है दर्द क्यूँ
र: ये इस लिये के ज़िंदगी में प्यार किया जाये -२
दो: दो चार दिन है प्यार से गुज़ार दिया जाये -२
र: हाँ दो दिल जब एक होते हैं तब दो बने हैं क्यूँ
मिलने की तमन्ना है मगर मिलते नहीं हैं क्यूँ
श: ये इस लिये के दिल पे दिल निसार किया जाये -२
दो: दो चार दिन है प्यार से गुज़ार दिया जाये -२
श: हाँ आँखों से आँख मिल गई फिर भी न चैन क्यूँ
हाँ पहचान हो गई मगर बेबसी है क्यूँ
र: ये इस लिये के इश्क़ का इज़हार किया जाये -२
दो: दो चार दिन है प्यार से गुज़ार दिया जाये -२
र: हाँ इन मस्त निगाहों में परेशानियाँ हैं क्यूँ
बेताब दो दिलों में यूँ जवानियाँ हैं क्यूँ
श: ये इस लिये के अब ना इंतज़ार किया जाये -२
दो: दो चार दिन है प्यार से गुज़ार दिया जाये -२
