musaafir hai.n ham\-tum ye duniyaa saraay
- Movie: Sim Sim Marjeenaa
- Singer(s): Mohammad Rafi, Sudha Malhotra, Mubarak Begum
- Music Director: A R Qureshi
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses: Helen, Shakeela, Mahipal, Heeralal, Maruti, Tiwari
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुसाफ़िर हैं हम-तुम ये दुनिया सराय
इधर कोई आए उधर कोई जाए
ये जलवे ये नग़में ये महफ़िल सुहानी
ये हुस्न और मोहब्बत की रंगीं कहानी
यहाँ की हर एक चीज़ है आनी जानी
वो नादान है इनसे जो दिल लगाए
मुसाफ़िर हैं हम तुम ...
हर एक चीज़ में है नई ज़िन्दगानी
वो नादान है जो यहाँ तक न आए
मुसाफ़िर हैं हम तुम ...
ज़माना हुआ है न होगा किसी का
तमाशा है सारा घड़ी दो घड़ी का
भरोसा न करना कभी ज़िन्दगी का
ना मालूम कब साँस आए न आए
मुसाफ़िर हैं हम तुम ...
ये दुनिया है दो घड़ी का तमाशा
न करना यहाँ ज़िन्दगी का भरोसा
ना बाकी रहे कोई दिल की तमन्ना
अधूरी कहीं दास्तां रह न जाए
मुसाफ़िर हैं हम तुम ...
Comments/Credits:
% Comments: Sequel of Khul Ja Sim Sim - 1956