mujhe beKudii ye tuune bhalii chaashanii chakhaaii
- Movie: Raqs-e-Bismil (Non-Film)
- Singer(s): Abida Parveen
- Music Director: Muzaffar Ali
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुझे बेख़ुदी ये तूने भली चाशनी चखाई
किसी आरज़ू की दिल में नहीं अब रही समाई
न हज़र है ने ख़तर है न रज़ा है ने दुआ है
न ख़याल-ए-बन्दगी है न तमन्ना-ए-ख़ुदाई
न मकाम-ए-गुफ़्तगू है न महल्ल-ए-जुस्तजू है
न वहाँ हवास पहुँचें न ख़िरद को है रसाई
न मकीं है ने मकाँ है न ज़मीं है ने ज़बाँ है
दिल-ए-बेनवा ने मेरे वहाँ छावनी है छाई
न विसाल है न हिज़्राँ न सुरूर है न ग़म है
जिसे कहिये ख़्वाब-ए-ग़फ़्लत सो वो नींद मुझको आई
Comments/Credits:
% Contributor: Vinay P Jain % Transliterator: Vinay P Jain % Date: 8 Oct 2004 % Series: Andaaz-e-Bayaan Aur % generated using giitaayan