milaa jo pyaar to ham pyaar ke qaabil naa rahe
- Movie: Preet Ki Dori
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Jeevan, Tanuja, Bindu, Lalita Pawar, Nazir Husain, Ajay Parikshit Sahni
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मिला जो प्यार तो हम प्यार के क़ाबिल ना रहे
ख़िज़ा में पल के हम बहार के क़ाबिल ना रहे
गए जो डूब किनारों से उनका नाता क्या -२
उजड़ गए जो बहारों से उनका नाता क्या
तुम तो इक फूल हो हम हार के क़ाबिल ना रहे
मिला जो प्यार तो ...
हमें मिटा दो के हम ज़िन्दगी से हारे हैं
हमें भुला दो के हम टूटे हुए तारे हैं
हैं वफ़ादार मगर यार के क़ाबिल ना रहे
मिला जो प्यार तो ...