mere tumhaare biich me.n ab to naa parbat naa saagar
- Movie: Jhuk Gaya Aasmaan
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Rajendra Kumar
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( मेरे तुम्हारे बीच में अब तो ना पर्बत ना सागर
निस दिन रहे ख़यालों में तुम अब हो जाओ उजागर
अब आन मिलो सजना
अब आन मिलो सजना सजना ) -२
( आया मदमाता सावन, फिर रिमझिम की रुत आई
फिर मन में बजी शहनाई, फिर प्रीत ने ली अँगड़ाई ) -२
मेरे तुम्हारे बीच में अब तो ना पर्बत ना सागर
निस दिन रहे ख़यालों में तुम अब हो जाओ उजागर
अब आन मिलो सजना
अब आन मिलो सजना सजना
( मैं मन को लाख मनाऊँ, माने नहीं मन मतवाला
अब आ के तुम्हीं समझाओ, मैंने अब तक बहुत सम्भाला ) -२
मेरे तुम्हारे बीच में अब तो ना पर्बत ना सागर
निस दिन रहे ख़यालों में तुम अब हो जाओ उजागर
अब आन मिलो सजना
अब आन मिलो सजना सजना
( सज धज के खड़ी मैं कबसे डोली ले कर आ जाओ
उस पार जहाँ मेरा घर है उस पार मुझे ले जाओ ) -२
( मेरे तुम्हारे बीच में अब तो ना पर्बत ना सागर
निस दिन रहे ख़यालों में तुम अब हो जाओ उजागर
अब आन मिलो सजना
अब आन मिलो सजना ) -२