kyaa hai is baa.Nsuriyaa me.n ... kabhii ho.nTho.n se mujhe
- Movie: Geet
- Singer(s): Suman Kalyanpur
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Rajendra Kumar, Mala Sinha
- Year/Decade: 1970, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
क्या है इस बाँसुरिया में जो मुझमें नहीं साँवरिया
कभी होंठों से मुझे भी लगा ले
बाँसुरी बनाई के हो बाँसुरी बनाई के
मैं तो गाऊँ तेरे गीत मेरे मीत
सारे जग को भुलाई के
कभी होंठों से ...
तोरे संग नेहा लागा तोरे रंग राती
बन-बन द्वारे-द्वारे फिरूँ मदमाती
तुझमें ही समा गई मैं तेरे पास आई के
कभी होंठों से ...
सारा जग जान गया राधा भई श्याम की
छेड़ें तेरा नाम लेके सखियाँ सारे गाँव की
हो छलिया तूने सुध ना लीनी बावरी बनाई के
कभी होंठों से ...