Kuub\-ruuyo.n se yaariyaa.N na ga_ii.n
- Movie: Suraag (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist: Hasrat Mohani
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1989, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये इनायतें ग़ज़ब की ये बला की मेहरबानी
मेरी ख़ैरियत भी पूछी किसी और की ज़बानी
कभी इल्तिफ़ात-ए-पैहम कभी मुझसे बदग़ुमानी
तेरी वो भी मेहरबानी तेरी ये भी मेहरबानी
ख़ूब-रूयों से यारियाँ न गईं
दिल की बे-इख़्तियारियाँ न गईं
अक्ल सब्र-आशना से कुछ न हुआ
शौक़ की बेकरारियाँ न गईं
दिन की सेहरा-नवर्दियाँ न छुटीं
शब की अख़्तर-शुमारियाँ न गईं
थे जो हमरंग-ए-नाज़ उनके सितम
जिनकी उम्मीदवरियाँ न गईं
तर्ज़-ए-मोमिन में मरहबा 'हसरत'
तेरी रंगी-निगारियाँ न गईं