jab yaad kisii kii ta.Dapaaye
- Movie: Jhoomar (Pakistani-Film)
- Singer(s): Nahid Niazi
- Music Director: Khurshid Anwar
- Lyricist: Qateel Shifai
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( जब याद किसी की तड़पाये
और अपने आप दिल भर आये
जब रातों को नींद न आये
तो ये जान ले किसी से प्यार हो गया ) -२
( जब इक ही लगन लग जाये
बैठी सपनों के महल बनाये ) -२
रहे तू निढाल तेरे बिखरे बाल
तेरा गैर हाल हो जाये, तेरा रूप रंग कुम्हलाये
तो ये जान ले किसी से प्यार हो गया
( रहे चुप चुप लाज के मारे
तारे गिन गिन रतियाँ गुज़ारे ) -२
जागे सारी रैन, आये पल न चैन, तेरे भीगे नैन मतवारे
दिल बार बार घबराये
तो ये जान ले किसी से प्यार हो गया
जब याद किसी की तड़पाये
और अपने आप दिल भर आये
जब रातों को नींद न आये
तो ये जान ले किसी से प्यार हो गया
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/ % Credits: Khwaja Khurshid Anwar Trust % Irfan Anwar ( anwar06 at msn dot com ) % Originally composed for Parwaana/ 1947