jab pukaaraa hai tujhe apanii sadaa aa_ii hai
- Movie: Mehfil-E-Shab (Non-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director:
- Lyricist: Mohsin
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जब पुकारा है तुझे अपनी सदा आई है
दिल की दीवार से लिपटी हुई तन्हाई है
है कोई जौहरी अश्क़ों के नगीनों का यहाँ
आँख बाज़ार में इक जिंस-ए-गिराँ लाई है
दिल की बस्ती में तुम आये हो क्या पाओगे
अब यहाँ कोई तमाशा न तमाशाई है
दिल भी आबाद है इक शहर-ए-ख़मोशाँ की तरह
हर तरफ़ लोग मगर आलम-ए-तन्हाई है
जिस की आँखों से बरसती हैं लहू की बूँदें
ये वोही मोहसिन-ए-आशुफ़्ता-ओ-सौदाई है