ho duur desh se aa jaa re
- Movie: Shokhiyan
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Chorus, Suraiyya
- Music Director: Jamal Sen
- Lyricist: Kedar Sharma
- Actors/Actresses: Premnath, Jeevan, Suraiyya
- Year/Decade: 1951, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ
हो दूर देश से आ जा रे -२
आ जा रे, आ जा रे,
मोसे रहा नहीं जाये -२
मैं मोरनी मर जाऊँगी
आ
ताने दे मोहे सरतिया ??
मोरी बसी हँसी उड़ाये
छोड़ के जो जाये परदेसी -२
पाछे लौट न आये -२
आ के धीर बंधा जा रे
आ जा रे, आ जा रे,
मोसे रहा नहीं जाये -२
मैं मोरनी मर जाऊँगी
आ
बन-बन भटकूँ रैन-दिवस
जिया किस बिध चल नाहिं पाये
नगरी जो सूनी भई -२
फिर नैना क्यूँ भर आये
नैना क्यूँ भर आये
नैनों की प्यास बुझा जा रे -२
आ जा रे, आ जा रे,
मोसे रहा नहीं जाये -२
मैं मोरनी मर जाऊँगी
आ
उमड़-उमड़ कर बदलियाँ बरस-बरस तरसायें
सावन की ये सौतने -२
मोहे आठों पहर जलायें
आठों पहर जलायें
सावन को समझा जा रे -२
आ जा रे, आ जा रे,
मोसे रहा नहीं जाये -२
मैं मोरनी मर जाऊँगी
Comments/Credits:
% First film of Jamal Sen