ham tumase muhabbat kar ke sanam duniyaa kaa fasaanaa bhuul gaye
- Movie: Wahan Ke Log
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हम तुम से मुहब्बत कर के सनम, दुनिया का फ़साना भूल गये
आँखों से तेरी एक जाम पिया फिर होश में आना भूल गये
जब देख ली तेरी मस्त नज़र मैखाने का रस्ता छोड़ दिया
ज़ुल्फ़ों पे तेरी जब आँख पड़ी, सावन का ज़माना भूल गये
आँखों से तेरी ...
ऐ हुस्न तेरी उल्फ़त ने हमें पहुँचा दिया ऐसी मंज़िल पे
कदमों पे तेरे एक सजदा किया, फिर सर को उठाना भूल गये
आँखों से तेरी ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar