hai apanaa dil to aavaaraa, na jaane kis pe aayegaa
- Movie: Solvah Saal
- Singer(s): Hemant Kumar
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Dev Anand
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
है अपना दिल तो आवारा, न जाने किस पे आयेगा
हसीनों ने बुलाया, गले से भी लगाया
बहुत समझाया, यही न समझा
बहुत भोला है बेचारा, न जाने किस पे आयेगा
है अपना दिल तो आवारा ...
अजब है दीवाना, न घर ना ठिकाना
ज़मीं से बेगाना, फलक से जुदा
ये एक टूटा हुआ तारा, न जाने किस पे आयेगा
है अपना दिल तो आवारा ...
ज़माना देखा सारा, है सब का सहारा
ये दिल ही हमारा, हुआ न किसी का
सफ़र में है ये बंजारा, न जाने किस पे आयेगा
है अपना दिल तो आवारा ...
हुआ जो कभी राज़ी, तो मिला नहीं काज़ी
जहाँ पे लगी बाज़ी, वहीं पे हारा
ज़माने भर का नाकारा, न जाने किस पे आयेगा
है अपना दिल तो आवारा ...
है अपना दिल तो आवारा
न जाने किस पे आएगा ...
(रुकेगा न रुका है न जाने धुन ही क्या है
कभी ये रस्ता है कभी वो रस्ता) - २
फिरे है दर बदर मारा
न जाने किस पे आएगा ...
(किसीसे ये मिला था बताए कोई क्या था
बेदारी का समा था के था वो सपना) - २
ख़ुद अपने दर्द से हारा
न जाने किस पे आएगा ...
Comments/Credits:
% Credits: rec.music.indian.misc (USENET newsgroup) % Satish Subramanian (subraman@centi.cs.umn.edu) % C.S. Sudarshana Bhat (ceindian@utacnvx.uta.edu) % This one is from one of Dev's earlier movies - Solvah Saal % (1958). Hemant's melodious voice again.. Hemant's songs are all very % simple - has a simple tune, background music is simple. The lyrics of % all his songs are simple superb. % Here is the happy version of 'hai apna dil..', there is a sad % version that Dev sings alone. % The scene in this song is - Dev and Waheeda in a train, with % Dev singing and Waheeda acting as if she irritated by him. % Another 'mast gaana' :) % bye % satish