duur bahut aabaadii se, ishq kii ra.ngii.n vaadii se
- Movie: Jhoola
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Salil Choudhary
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Pran, Sunil Dutt, Vyjayantimala, Rajendra Nath, Sulochna, Achala Sachdev
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल : आ हा आ
मु : ( दूर बहुत आबादी से, इश्क़ की रंगीं वादी से
ये कौन सदा देता है
ल : प्यार भरा इक दिल होगा, या कोई बिस्मिल होगा
जो अपना पता देता है ) -२
ल : आ हा आ
मु : लहराती सी ये राहें, न जाने किसको चाहें -२
ल : किसके दीदार की प्यासी, हैं इनकी खुली निगाहें -२
आस लगाये बैठे रहना भी तो मज़ा देता है
मु : दूर बहुत आबादी से, इश्क़ की रंगीं वादी से
ये कौन सदा देता है
ल : प्यार भरा इक दिल होगा, या कोई बिस्मिल होगा
जो अपना पता देता है
ल : आ हा आ
मु : ये परबत ऊँचे-ऊँचे, ख़ामोशी के अफ़साने -२
ल : क्यूँ दूर खड़े बस्ती से, होंगे ये भी दीवाने -२
जाने किस-किस को दीवाना प्यार बना देता है
मु : दूर बहुत आबादी से, इश्क़ की रंगीं वादी से
ये कौन सदा देता है
ल : प्यार भरा इक दिल होगा, या कोई बिस्मिल होगा
जो अपना पता देता है
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/