duniyaa ke saare Gamo.n se begaanaa ho mai.n huu.N mastaanaa
- Movie: Mastaanaa
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Motilal, Nigar Sultana, Kuldeep Kaur, Sundar, Chandrashekhar, Gop
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दुनिया के सारे ग़मों से बेगाना
हो मैं हूँ मस्ताना -२
जीता हूँ दुनिया में अपनी ख़ुशी से
ना दुश्मन किसी का ना उल्फ़त किसी से -२
दिन-रात मेरा यही है तराना
हो मैं हूँ मस्ताना ...
नाशाद हूँ मैं दिलशाद हूँ मैं
दुनिया के झगड़ों से आज़ाद हूँ मैं -२
ये सारा जहाँ है मेरा आशियाना
हो मैं हूँ मस्ताना ...
जीना या मरना हँसना-रोना
होता रहेगा हो कुछ है होना -२
खाएंगे हम और कमाए ज़माना
हो मैं हूँ मस्ताना ...