Browse songs by

dil le ke dil diyaa hai ehasaan kyaa kiyaa hai

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ल : दिल ले के दिल दिया है एहसान क्या किया है
इतना गुरूर कैसा क्या मुफ़्त दे दिया है

र : क़ुरबान इस अदा के फिर देख मुस्कुरा के
नज़रों से दिल उड़ा के क़ब्ज़ा जमा लिया है
ल : दिल ले के दिल दिया है एहसान क्या किया है

ल : दो मस्त नैन तेरे दो मस्त नैन मेरे
दोनों ने चार हो के इक दिल चुरा लिया है
र : दिल ले के दिल दिया है एहसान क्या किया है

र : तारों से कोई पूछे बेचैनियाँ हमारी
जिस दिन से दिल दिया है इक दर्द ले लिया है
दो : दिल ले के दिल दिया है एहसान क्या किया है

Comments/Credits:

			 % Transliterator: K Vijay Kumar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image