dekhuu.N kab tak baaT piyarawaa
- Movie: Mera Ladka/ My Son
- Singer(s): Shanta Hublikar
- Music Director: Keshavrao Bhole
- Lyricist: Pt Anuj
- Actors/Actresses: Ulhas, Shanta Hublikar, Mama Bhatt
- Year/Decade: 1938, 1930s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

देखूँ कब तक बाट
देखूँ कब तक बाट पियरवा देखूँ बाट तुम्हार
पथराईं अंखियाँ
पथराईं अंखियाँ देखत ढूँढत
एकहू दिन मोरे घर ना आवत
खाली बाट निहार पियरवा देखूँ बाट तुम्हार
जिया तड़पत है जिया धड़कत है -२
दरस को तोरे ललचाता मन है
हाँ
जीवन के आधार पियरवा देखूँ बाट तुम्हार
सागर उठती दूर तरंगें -२
तैरूँ कहाँ से भारी उमंगें
ब्याकुल मैं इस पार पियरवा देखूँ बाट तुम्हार
भेँट हमारी अब कब होगी -२
प्रीत की जोती मिल के जलेगी
डूबे सब संसार जगत में डूबे सब संसार
देखूँ तब तक बाट पियरवा देखूँ तब तक बाट -२
देखूँ तब तक बाट
