bikharaa ke zulfe.n chaman me.n na jaanaa
- Movie: Nazrana
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Raj Kapoor, Vyjayantimala
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
बिखरा के ज़ुल्फ़ें चमन में न जाना
- क्यों?
इस लिये
कि शर्मा न जायें फूलों के साये
मुहब्बत के नग़मे तुम भी न गाना
- क्यों?
इस लिये
कि भँवरा तुम्हारी हँसी न उड़ाये
मुहब्बत के भँवरे की पहचान क्या?
ये कलियों से पूछो हमें क्या पता
हर्जाई होगा
हम तो नहीं हैं
कहीं सीख लेना न तुम ये अदा
ज़ुबाँ पर कभी बात ऐसी न लाना
- क्यों?
इस लिये
कि दुनियाँ से रस्म-ए-वफ़ा मिट न जाये
कहो साथ दोगे कहाँ तक मेरा
वहाँ तक जहाँ आसमाँ झुक रहा
बोलो चलोगी?
जो तुम ले चलोगे
कहीं राह में हो न जाना जुदा
मेरा प्यार देखेगा सारा ज़माना
- क्यों?
इस लिये
कि वादे किये और कर के निभाये
Comments/Credits:
% Transliterator: Vijay Kumar