bhiigii bhiigii raato.n me.n
- Movie: Ajnabi
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Kishore Kumar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Yogita Bali, Rajesh Khanna, Zeenat Aman
- Year/Decade: 1974, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
किशोर: भीगी भीगी रातों में, मीठी मीठी बातों में
ऐसी बरसातो में, कैसा लगता है?
लता: (ऐसा लगता है तुम बनके बादल,
मेरे बदन को भिगोके मुझे, छेड़ रहे हो ओ
छेड़ रहे हो ) - २
लता: (अम्बर खेले होली उई माँ
भीगी मोरी चोली, हमजोली, हमजोली ) - २
ओ, पानी के इस रेले में सावन के इस मेले में
छत पे अकेले में
कैसा लगता है
किशोर: ऐसा लगता है
तू बनके घटा अपने सजन को भिगोके खेल खेल रही हो ओ
खेल रही हो
लता: ऐसा लगता है
तुम बनके बादल मेरे बदन को भिगोके मुझे छेड़ रहे हो हो.
छेड़ रहे हो
किशोर: (बरखा से बचा लूँ तुझे
सीने से लगा लूँ
आ छुपा लूं आ छूपा लूँ ) - २
दिल ने पुकारा देखो रुत का इशारा देखो
उफ़ ये नज़ारा देखो
कैसा लगता है, बोलो?
लता: ऐसा लगता है कुछ हो जायेगा
मस्त पवन के ये झोकें सैंया देख रहे हो ओ
देख रहे हो
ऐसा लगता है
तुम बनके बादल मेरे बदन को भिगोके मुझे छेड़ रहे हो हो
छेड़ रहे हो
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@ndsun.cs.ndsu.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)