aa ke ab aataa nahii.n dil ko qaraar
- Movie: Mehbooba
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Tanvir Naqvi
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Shammi Kapoor
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
(आ के अब आता नहीं दिल को क़रार)-२
राह तकते थक गया है इंतज़ार
आ के अब आता नहीं दिल को क़रार
इस क़दर बेचैन है दुनिया मेरी
दिल की हर ढड़कन में है आहट तेरी
आरज़ुएं हो रहीं हैं बेक़रार
आ के अब आता नहीं दिल को क़रार
(दिल सदायें दे रहा है तू कहाँ)-२
मुंतज़िर हैं चाँद तारे आसमाँ
ये हवाएं ये फ़िज़ायें ये बहार
आ के अब आता नहीं दिल को क़रार
आस तेरे वो हसीं रातें गई
प्यार की रंगीं मुलाक़ातें गई
रह गया है दर्द दिल की यादगार
आ के अब आता नहीं दिल को क़रार
Comments/Credits:
% Transliterator: Srinivas Ganti % Credits: Arunabha Roy % Date: January 30, 2002 % Comments: LATAnjali series