zi.ndagii se ulajh ke saaraa din
- Movie: Lamha (Non-Film)
- Singer(s): Pankaj Udhas
- Music Director: Pankaj Udhas
- Lyricist: Zafar Gorakhpuri
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़िंदगी से उलझ के सारा दिन मैकशो ये भी काम कर लेना
यानि अपने लिए भी थोड़ा सा शाम का इंतज़ाम कर लेना
ज़िंदगी से उलझ के ...
बस यही तो है एक दरवाज़ा बंद होते जिसे नहीं देखा
कू-ए-जानां में जब जगह ना मिले मैकदे में कयाम कर लेना
यानि अपने लिए ...
ऐ हवा और क्या संदेसा दूं जब गुज़रना शराबखाने से
मेरी जानिब से एक पल रुक कर मैकशों को सलाम कर लेना
यानि अपने लिए ...
सच तो ये है के इश्क़ की यारों कोई तहज़ीब ही नहीं होती
किसी बस्ती में काट लेना दिन किसी कूचे में शाम कर लेना
यानि अपने लिए ...