zindagii aaj mere naam se sharamaatii hai
- Movie: Son Of India
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Kumkum, Kamaljeet, Sajid
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़िन्दगी आज मेरे नाम से शरमाती है
अपने हालात पे मुझे खुद ही हँसी आती है
ज़िन्दगी आज मेरे ...
एक ग़म चैन से जीने नहीं देता मुझको -२
एक उलझन है जो अक्सर मुझे तड़पाती है
ज़िन्दगी आज मेरे ...
इस तरह छोड़ के निकला हूँ मैं अपनी मंज़िल
जैसे हसरत कोई सीने से निकल जाती है
ज़िन्दगी आज मेरे ...
राह चलते हुए कुछ सोच के रुक जाता हूँ -२
हर क़दम पर कोई भूली हुई याद आती है
ज़िन्दगी आज मेरे ...