zaraa sa.mbhaalanaa ... ki teraa\-meraa nayaa\-nayaa pyaar hu_aa hai
- Movie: Aya Toofan
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh, Kamal Barot
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses: Helen, Anwar, Dara Singh
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : ज़रा स.म्भालना मेरी जाँ अपनी निगाहें
कि तेरा-मेरा नया-नया प्यार हुआ है -२
ल : ( न छेड़ आज हैं ) -२ और ही दिल की अदाएँ
ल क : कि तेरा-मेरा ...
ल : चाँद उतर आया जैसे ज़मीं पे
दुनिया नज़र आई हमको यहीं पे
मु : तुझे अपनी बहारों की ख़बर है कि नहीं
तेरी अपने इशारों पे नज़र है कि नहीं
ल : तेरी नज़र जाने हया अपनी हमें क्या ख़बर
क : रंग निखर आया है आज तुम्हें देखकर
मु : यहीं पे रोक ले मेरी जाँ अपनी निगाहें
कि तेरा-मेरा ...
ल क : कि तेरा-मेरा ...
मु : तेरे क़दम आए दिल के चमन में
बिजली सी लहराई सारे बदन में
ल : चलो चूका नहीं तीर कुछ तो हुआ
क : मेरे दिल का तेरे दिल पर असर कुछ तो हुआ
मु : देख मेरे सपनों का शीश-महल तोड़ के
अब न कहीं जाना तू साथ मेरा छोड़ के
ल : अभी न आज़मा
ल क : अभी न आज़मा साजना मेरी वफ़ाएँ
कि तेरा-मेरा ...
ती : कि तेरा-मेरा ...