zamaane ko ab tak nahii.n hai pataa
- Movie: Zamaanaa Deewaanaa
- Singer(s): Alka Yagnik, Abhijeet
- Music Director: Nadeem, Shravan
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Jeetendra, Shatrughan Sinha, Anupam, Kiran Juneja, Raveena Tandon, Shah Rukh Khan
- Year/Decade: 1995, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़माने को अब तक नहीं है पता
अगर हो गई हमसे कोई खता
कहीं शोर मच गया तो क्या होगा क्या होगा क्या होगा
ज़माने को अब तक नहीं है ...
देख न ऐसी नज़रों से बेचैन दिल घबराता है
बिन तुझे देखे दिल पर अब चैन कहीं न आता है
छोड़ो शरारत करना ऐसे मुहब्बत कर ना
थोड़ा बहक जाने दो नज़दीक तो आने दो
दीवाने ज़रा मुझको इतना बता
अगर हो गई हमसे कोई ...
क्यूं करें न प्यार हम मौक़ा भी है तन्हाई भी
धड़कनें बेताब हैं मौसम भी है अंगड़ाई भी
गोरी मेरा दिल कब से मोती चुरा लूं लब से
बाहों में बाहें डालो मुझको गले से लगा लो
तुम्हें देख कर हो रहा है नशा
अगर हो गई हमसे कोई ...