ye zi.ndagii ke mele, duniyaa me.n kam na ho.nge
- Movie: Mela
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Nargis, Dilip Kumar
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
(ये ज़िंदगी के मेले - २), दुनिया में कम न होंगे
अफ़सोस हम न होंगे
इक दिन पड़ेगा जाना, क्या वक़्त, क्या ज़माना
कोई न साथ देगा, सब कुछ यहीं रहेगा
जाएंगे हम अकेले, ये ज़िंदगी ...
दुनिया है मौज-ए-दरिया, क़तरे की ज़िंदगी क्या
पानी में मिल के पानी, अंजाम ये के पानी
दम भर को सांस ले ले, ये ज़िंदगी ...
होंगी यही बहारें, उल्फ़त की यादगारें
बिगड़ेगी और चलेगी, दुनिया यही रहेगी
होंगे यही झमेले, ये ज़िंदगी ...
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu) % Venkatasubramanian K Gopalakrishnan (gopala@cs.wisc.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu)