ye shaam kii tanhaaiyaa.N aise me.n teraa Gam
- Movie: Aah
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Nargis, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये शाम की तन्हाइयाँ ऐसे में तेरा ग़म - २
पत्ते कहीं खड़के हवा आई तो चौंके हम - २
ये शाम की तन्हाइयाँ ...
जिस राह से तुम आने को थे - २
उस के निशाँ भी मिटने लगे - २
आये न तुम सौ सौ दफ़ा आये गये मौसम - २
ये शाम की तन्हाइयाँ ...
सीने से लगा तेरी याद को - २
रोती रही मैं रात को - २
हालत पे मेरी चाँद तारे रो गये शबनम - २
ये शाम की तन्हाइयाँ ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Nita % Date: October 4, 1999