ye ra.ngiin mahafil gulaabii\-gulaabii
- Movie: Shikari
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: G S Kohli
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Helen, Ajit, Ragini
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये रंगीन महफ़िल गुलाबी-गुलाबी
मेरे दिल का आलम शराबी-शराबी
ये रंगीन महफ़िल ...
नज़र से नज़र की मुलाक़ात देखी
अदाओं के तीरों की बरसात देखी
ओ बहुत देखे हमने दिल देने वाले
मगर तुझमें ज़ालिम नई बात देखी
देख कर उम्र भर की ख़ुशी मिल गई
ये रंगीन महफ़िल ...
किसी से कभी प्यार कर के तो देखो
किसी हुस्न वाले पे मर के तो देखो
हो तूफ़ाँ के दामन में लाखों किनारे
ये शोलों का दरिया गुज़र के तो देखो
इक नई बेख़ुदी इक नई रोशनी मिल गई
ये रंगीन महफ़िल ...