ye ra.ng na chhuuTegaa ulfat kii nishaanii hai
- Movie: China Town
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Helen, Madan Puri, Shakeela, Shammi Kapoor
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये रंग न छूटेगा उल्फ़त की निशानी है
कुछ तेरा फ़साना है कुछ मेरी कहानी है
ये रंग न छूटेगा ...
लहरा के उठा मौसम रुत बनके क़रार आई
आई तो मगर कितना तरसा के बहार आई
तरसा के बहार आई पर कितना सुहानी है
ये रंग न छूटेगा ...
आँखें हैं तुम्हारी या छलका हुआ पैमाना
अपना तो मुहब्बत में दिल हो गया दीवाना
या हम ही दीवाने हैं या रुत ही दीवानी है
ये रंग न छूटेगा ...
देखो न भुला देना प्यार के वादों को
तुम भी न बदल देना चाहत के इरादों को
अब प्रीत लगी तुमसे कुछ मैने भी ठानी है
ये रंग न छूटेगा ...
Comments/Credits:
% Transliterator: % Comments: