Browse songs by

ye raat ye fizaaye.n phir aaye.n yaa na aaye.n

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ये रात ये फ़िज़ायें फिर आये या न आये
आओ शमा बुझा के हम आज दिल जलायें

ये नर्म सी खामोशी ये रेशमी अँधेरा
कहता है ज़ुल्फ़ खोलो रुक जायेगा सवेरा
जुगुनू से मिल के चमके तारे से झिलमिलायें
आओ शमा बुझा के ...

भीगी हुई हवायें अब रात ढल रही है
ऐसे में दो दिलों की इक शम्मा जल रही है
ये प्यार का उजाला मिल के अमर बनायें
आओ शमा बुझा के ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image