ye kis Kalish ne phir is dil me.n aashiyaanaa kiyaa - - Ghulam Ali
- Movie: non-Film
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist: Faiz Ahmed Faiz
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये किस ख़लिश ने फिर इस दिल में आशियाना किया
फिर आज किसने सुखन हमसे गाइबाना किया
ग़म-ए-जहाँ हो रुख़-ए-यार हो कि दस्त-ए-उदू
सुलूक जिससे किया हमने आशिक़ाना किया
थे ख़ाक-ए-राह भी हम लोग बहर तूफ़ाँ भी
सहा तो क्या न सहा और किया तो क्या न किया
वो राज़ आज हर एक मुद्दी के लब पर है
वो राज़ जिसने हमें रांदा-ए-ज़माना किया
वो हीलागर जो नासेह है और जफ़ा-ख़ूँ भी
किया भी 'फ़ैज़' तूने किस बुत से दोस्ताना किया