ye kaisaa sur\-mandir hai jisame.n sa.ngiit nahii.n
- Movie: Prem Nagar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Rajesh Khanna, Hema Malini
- Year/Decade: 1974, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये कैसा सुर मन्दिर है जिस में संगीत नहीं
गीत लिखे दीवारों पे गाने की रीत नहीं
वीणा तेरी मेरी जैसे एक कहानी
इस घर में हम दोनों की किसी ने क़दर न जानी
तेरा भी कोई मीत नहीं मेरा भी मीत नहीं
ये कैसा सुर मन्दिर है ...
मूरत रख देने से क्या मन्दिर बन जाता है
यूँ ही पड़ा रहने से शीशा पत्थर बन जाता है
वो पूजा कैसी पूजा है जिस में प्रीत नहीं
ये कैसा सुर मन्दिर है ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Vijay Kumar