ye hasii.n vaadiyaa.n, ye khulaa aasamaa.n
- Movie: Roja
- Singer(s): S P Balasubramaniam, Chitra
- Music Director: A R Rahman
- Lyricist: P K Mishra
- Actors/Actresses: Arvind Swamy, Madhu
- Year/Decade: 1993, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चि: ये हसीं वादियां, ये खुला आसमां
आ गये हम कहाँ ऐ मेरे साजना
इन बहारों में दिल की कली खिल गयी
मुझको तुम जो मिले हर खुशी मिल गयी
सु: तेरे होठों पे हैं हुस्न की बिजलियां
तेरे गालों पे हैं ज़ुल्फ़ की बदलियां
तेरे दामन की खुशबू से महके चमन
संग-ए-मरमर के जैसा है तेरा बदन
चि: मेरी जानेजां मैं तेरी चाँदनी
छेड़ लो तुम आज कोई, प्यार की रागिनी
दोनो: ये हसीं वादियां ये खुला आसमां ...
सु: ये बन्धन है प्यार का, देखो टूटे ना सजनी
चि: ये जन्मों का साथ है, देखो छूटे ना साजना
सु: तेरे आँचल की छांव के तले
मेरी मन्ज़िल मुझे मिल गयी
चि: तेरी पलकों की छांव के तले
मुहब्बत मुझे मिल गयी
दोनो: ये हसीं वादियां ...
चित्र: जी करता है साजना, दिल में तुमको बिठा लूँ
सु: आ मस्ती की रात में, अपना तुम को बना लूँ
चित्र: उड़ने लगे हैं तूफ़ां क्यों
मेरे सीने में ऐ सनम
सु: तुम्हें चाहूंगा दिल-ओ-जान से
मेरी जान-ए-जां मेरी क़सम
दोनो: ये हसीं वादियां ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)