ye ha.Nsataa hu_aa kaaravaa.N zi.ndagii kaa
- Movie: Ek Jhalak
- Singer(s): Hemant Kumar, Asha Bhonsle
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Vyjayantimala
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हे: ये हँसता हुआ कारवाँ ज़िंदगी का न पूछो चला है किधर
तमन्ना है ये साथ चलते रहें, हम न बीते कभी ये सफ़र
ये हँसता हुआ कारवाँ ज़िंदगी का न पूछो चला है किधर
आ: हाँ?
हे: तमन्ना है ये साथ चलते रहें, हम न बीते कभी ये सफ़र
आ: वाह! वाह!
हे: ह्म्म्म ह्म्म ह्म्म ह्म्म...्म्म्म.्म्म...
हे: ज़मीं से सितारों की दुनिया में जायें
आ: हान हान?!
हे: वहाँ भी यही गीत उल्फ़त के गायें
आ: अच्छा?
हे: ज़मीं से सितारों की दुनिया में जायें
वहाँ भी यही गीत उल्फ़त के गायें
मुहब्बत की दुनिया हो ग़म से बेगाना
रहे न किसी का भी डर
आ: अजी डर कैसा
हे: ये हँसता हुआ कारवाँ ज़िंदगी का न पूछो चला है किधर
तमन्ना है ये साथ चलते रहें, हम न बीते कभी ये सफ़र
आ: चलिये
हेमन्त: ह्म्म्ह्म्म..्म्म्ह्म्म ह्म्म्म..
अश: अह ह ह..ऽअ~~~
हे: बहारों के दिन हो जवाँ हो नज़ारे
आ: अह ह ह !
हे: हसीन चाँदनी हो नदी के किनरे
आ: क्या बात है?
हे: बहारों के दिन हो जवाँ हो नज़ारे
हसीन चाँदनी हो नदी के किनरे
न आये जहाँ भूल कर बद्नसीबी
बनाये वहीं अपना घर
आ: न न न...!
हे: ये हँसता हुआ कारवाँ ज़िंदगी का न पूछो चला है किधर
तमन्ना है ये साथ चलते रहें, हम न बीते कभी ये सफ़र
Comments/Credits:
% Credits: Hemantada, a genius in his niche #9