ye dilanashii.n nazaare karate hai.n kyaa ishaare
- Movie: Pyaase Dil
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Khaiyyam
- Lyricist: Jaan Nisar Akhtar
- Actors/Actresses: Alka Yagnik, Yash Tondon, Aziz Mirza, Benjamin Gilani
- Year/Decade: 1974, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये दिलनशीं नज़ारे करते हैं क्या इशारे
ये कौन परवतों से छुपकर मुझे पुकारे
बन-बन में गूँजती हैं किसकी हसीं सदाएं
दिल की जवाँ उमंगें रह-रह के चौंक जाएं
आहिस्ता से आन बैठे कोई मेरे सहारे
ये कौन परवतों से ...
फूलों की ओट लेकर ये कौन मुस्कराए
पल-पल गुज़र रहे हैं किसके बदन के साए
ग़ैरों के कुछ निशाँ हैं सचमुच नदी किनारे
ये कौन परवतों से ...
सब कुछ लगे फ़साना सब कुछ लगे कहानी
चेहरे को उसके छूकर हर सुबह हो सुहानी
उसकी हँसी चुराएं रातों के चाँद-तारे
ये कौन परवतों से ...