ye dil kii lagii kam kyaa hogii
- Movie: Mughal-e-Azam
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Dilip Kumar, Prithviraj Kapoor, Madhubala
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये दिल की लगी कम क्या होगी
ये इश्क़ भला कम क्या होगा
जब रात है ऐसी मतवाली - २
फिर सुबह का आलम क्या होगा - २
नग़मो से बरसती है मस्ती
छलके हैं खुशी के पैमाने - २
आज ऐसी बहारें आई हैं
कल जिनके बनेंगे अफ़साने - २
अब इसे ज्यादा और हसीं ये प्यार का मौसम क्या होगा - २
जब रात है ऐसी मतवाली
फिर सुबह का आलम क्या होगा - २
ये आज का रंग और ये महफ़िल
दिल भी है यहाँ दिलदार भी है - २
आँखों में कयामत के जलवे
सीने में सुलगता प्यार भी है - २
इस रंग में कोई जी ले अगर मरने का उसे ग़म क्या होगा - २
जब रात है ऐसी मतवाली
फिर सुबह का आलम क्या होगा - २
हालत है अजब दीवानों की
अब खैर नहीं परवानों की - २
अन्जाम-ए-मोहब्बत क्या कहिये
लय बढ़ने लगी अरमानों की - २
ऐसे में जो पायल टूट गयी फिर ऐ मेरे हमदम क्या होगा - २
जब रात है ऐसी मतवाली - २
फिर सुबह का आलम क्या होगा - २
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)