ye chaa.Nd\-sitaare kyaa jaane.n is dil ke sahaare TuuT gaye
- Movie: Khoobsurat
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Shams Azimabadi
- Actors/Actresses: Nasir Khan, Suraiyya
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये चाँद-सितारे क्या जानें
इस दिल के सहारे टूट गये
आँखों पे किसी बदक़िस्मत की
कितने ही सितारे टूट गये
ये चाँद-सितारे क्या जानें
( तक़दीर की ज़ालिम मौजों ने
अफ़सोस डुबोया ला के कहाँ ) -२
साहिल की तरफ़ जाते-जाते
मौजों से किनारे छूट गये
आँखों पे किसी बदक़िस्मत की
कितने ही सितारे टूट गये
ये चाँद-सितारे क्या जानें
उल्फ़त का चमन सुनसान हुआ -२
वीरान मेरा अरमान हुआ
बरबाद हुई दिल की दुनिया
जब ख़ाब हमारे टूट गये
आँखों पे किसी बदक़िस्मत की
कितने ही सितारे टूट गये
ये चाँद-सितारे क्या जानें
इस दिल के सहारे टूट गये
आँखों पे किसी बदक़िस्मत की
कितने ही सितारे टूट गये
ये चाँद-सितारे क्या जानें