ye bebasii ye meraa haal\-e\-zaar dekh to le
- Movie: Alif Laila
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Shyamsunder
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Premnath
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये बेबसी ये मेरा हाल-ए-ज़ार देख तो ले
खड़ा हूँ देर से उम्मीदवार देख तो ले -२
ख़िज़ा ने लूट लिया
ख़िज़ा ने लूट लिया दिल की आरज़ू का चमन
कहां है ऐ मेरी खोई बहार देख तो ले -२
खड़ा हूँ देर से उम्मीदवार देख तो ले
बसी रहे तेरे महलों की चार दीवारी
न आ सके तो न आ, एक बार देख तो ले -२
खड़ा हूँ देर से उम्मीदवार देख तो ले
सहर क़रीब है और शमा बुझनेवाली है
तड़प है तेरा बेक़रार देख तो ले -२
खड़ा हूँ देर से उम्मीदवार देख तो ले
Comments/Credits:
% Transliterator: Hrishi Dixit % Date: October 24, 1999 % Comments: Geetanjali series