ye baat hotii hai paidaa janaab baraso.n me.n
- Movie: Majboor
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Naaz, Biswajeet
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ये बात होती है पैदा जनाब बरसों में
ख़ुदा बनाता है ऐसा शबाब बरसों में
ये बात होती है ...
बहार आती है और रंग-रूप मिलते हैं -२
चमन में वैसे तो हर रोज़ फूल खिलते हैं
( चमन में खिलता है ) -२ तुम सा गुलाब बरसों में
ख़ुदा बनाता है ...
नहीं ये बात के तुमसा हसीं नहीं होगा -२
यहाँ नहीं तो वो जहाँ में कहीं होगा
मगर मिलेगा तुम्हारा जवाब बरसों में
ख़ुदा बनाता है ...
तेरा ख़्याल है हर वक़्त याद के क़ाबिल -२
मगर ये मेरी नज़र भी है दाद के क़ाबिल
( किया है जिसने ) -२ तुम्हें इन्तिख़ाब बरसों में
ख़ुदा बनाता है ...