yahii wafaa kaa silaa hai to ko_ii baat nahii.n
- Movie: Aabshaar-E-Ghazal (Non-Film)
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Hariharan
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1985, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
यही वफ़ा का सिला है तो कोई बात नहीं
ये दर्द तूने दिया है तो कोई बात नहीं
किसे मजाल कहे कोई मुझको दीवाना
अगर ये तुमने कहा है तो कोई बात नहीं
यही बहुत है कि तुम देखते हो साहिल से
सफ़ीना डूब रहा है तो कोई बात नहीं
जो आने वाला है कल उसको किसने देखा है
वो हमसे आज जुदा है तो कोई बात नहीं