yahaa.N vahaa.N saare ... javaanii o diivaanii tuu zi.ndaabaad
- Movie: Aan Milo Sajna
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Rajesh Khanna, Asha Parekh, Junior Mahmood
- Year/Decade: 1970, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
यहाँ वहाँ सारे जहाँ में तेरा राज है
तेरे ही तो सर पे मुहब्बत का ताज है
जवानी ओ दीवानी तू ज़िंदाबाद
जवानी ओ दीवानी तू ज़िंदाबाद
तू बहारों का इशारा
बेसहारों का सहारा
सर पे तेरे, हाँ हाँ तेरे है बोझ सारा
तेरे जवाँ हाथों में दुनिया की लाज है
जवानी ओ दीवानी तू ज़िंदाबाद ...
तेरे लिये कसमें नहीं
कसमें नहीं रसमें नहीं
तू किसी के, हाँ किसी के बस में नहीं
जुदा सभी रसमों से तेरा हर रिवाज़ है
जवानी ओ दीवानी तू ज़िंदाबाद ...
पीछे है बचपन दीवाना
आगे बुढ़ापा सयाना
साथ तेरे, हाँ हाँ तेरे है ये ज़माना
तेरी नज़र तो चाँद तारों पे आज है
जवानी ओ दीवानी तू ज़िंदाबाद ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar