Browse songs by

yaas ke dar pe jhukaa jaataa hai sar aaj kii raat

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


सु: यास के दर पे झुका जाता है सर आज की रात -२
नींद क्या मौत न आयेगी इधर आज की रात

र: इश्क़ की गोद में है हुस्न का सर आज की रात
चाँद से कह दो
चाँद से कह दो के देखे न इधर आज की रात
देखे न इधर आज की रात
चाँद से कह दो

सु: बम-ओ-दर जैसे सिमटते से नज़र आते हैं -२
कब्र से तंग हुआ जाता है घर आज की रात

र: तुम जब आये हो तब आया है बहारों का पयाम -२
रश्क़-ए-जन्नत नज़र आने लगा घर आज की रात
चाँद से कह दो -२

सु: कितनी वीरान है सुनसान है दुनिया मेरी -२
दिल की धड़कन से भी लगने लगा डर आज की रात -२

र: दिल-ए-बेताब मचलता है मचल जाने दे -२
आज की रात हमारी है न डर आज की रात
आज की रात हमारी है न डर
हो न डर आज की रात
चाँद से कह दो
चाँद से कह दो के देखे न इधर आज की रात
देखे न इधर आज की रात
चाँद से कह दो

सु: दिल-ए-नाकाम ये आलम तेरी मायूसी का -२
फेर ली जैसे ख़ुदा ने भी नज़र आज की रात -२

यास के दर पे झुका जाता है सर आज की रात

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image