yaaraa o yaaraa ... mai.n benaam ho gayaa
- Movie: Benaam
- Singer(s): Narendra Chanchal
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Moushumi Chatterjee, Amitabh Bachchan
- Year/Decade: 1974, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ ओ ओ ...
यारा ओ यारा
यारा ओ यारा इश्क़ ने मारा
हो गया मैं तो तुझ में तमाम
दे रहें सब मुझे तेरा नाम
( मैं बेनाम हो गया )-२
तेरी अदाएं तेरा ही जलवा
कैसी ये कलियां कैसी बहार
अब दिल तो मेरा तेरा नगर है
ये मेरी अंखियां हैं तेरे द्वार
अब मैं कहां हूं सब तू ही तू है
मेरा मन मेरा तन मेरा नाम
( मैं बेनाम हो गया )-२
काजल धुल जाये आंसूं से
और रंग धुले पानी से
रंग चढ़ाया मैंने
मिलकर उस दिलबरजानी से
सूरत मेरी रूप है उसका
बन गया बन गया मेरा काम
( मैं बेनाम हो गया )-२
Comments/Credits:
% Contributor: Abhijit Deonath % Transliterator: Abhijit Deonath % Date: 1 May 2005 % Series: GEETanjali, THGHT % generated using www.giitaayan.com